Advertisement
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति पर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर द्वारा किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त जिला किसान कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। दिनेश गुर्जर ने साेमवार काे बताया शीघ्र अति शीघ्र नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा सक्रियता से किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता, कार्यक्रर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। ताकि किसानों को न्याय दिलाया जा सके। पूर्व में किसान कांग्रेस संगठन ने दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में तीन-तीन किसान यात्राएं समूचे प्रदेश में निकाली थीं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |