Advertisement
भोपाल । दुकानाें पर नेम प्लेट लगाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले पर लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। इस बीच मामले में भाेपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री हो गई है। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर कुछ ऐसा लिख दिया जिससे कांग्रेस आक्रामक हाे गई है। कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा पर नफरत फैलाने का आराेप लगाया है।
अपने बयानों के लिए मशहूर भोपाल की पूर्व सांसद ने इस बार हिंदुओं से अपील कर कहा है कि अपने प्रतिष्ठान के बाहर अपना नाम लिखें। उन्हाेंने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर लिखा, “मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही हैl फिर सब समझदार हैंl” वहीं कांग्रेस ने भी उनके इस बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद को सुप्रीम काेर्ट से ऊपर मानती हैं। प्रज्ञा सिंह नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं। सरकार और कोर्ट को इस तरह के लोगों पर एक्शन लेना चाहिए। प्रज्ञा की नफरत फैलाने की बातों को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |