Advertisement
भाेपाल। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की कार का मंगलवार दाेपहर काे भोपाल में तुलसी नगर के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। घटना के समय मंत्री सिलावट कैबिनेट बैठक में शामिल हाेने जा रहे थे। हादसे में वे बाल बाल बच गए। मंत्री सिलावट काे चाेट नहीं आई है। वे दूसरी कार से रवाना हाे गए।
जानकारी अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तुलसी नगर की है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अपने चार इमली बंगले से मंत्रालय की ओर जाने के लिए रवाना हुए थे। उनका वाहन तुलसी नगर पहुंचा ही था, कि माता मंदिर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में मंत्री सिलावट काे किसी तरह की चाेट नहीं आई। वे दूसरी कार से रवाना हो गए। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कराया गया है। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |