Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल स्थित करूणाधाम आश्रम पहुंचकर सुदेश शांडिल्य महाराज को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि यह परंपरा भारत में सनातन से चली आ रही है। व्यक्ति के जीवन को संवारने में गुरू का अमूल्य योगदान होता है।
लोगों के जीवन में गुरूओं का आशीर्वाद बहुत आवश्यक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुरू पूर्णिमा सभी के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। बच्चों की प्रथम गुरू मां होती है। मां ही मासूम बच्चों को शिक्षा व संस्कार देती है। इसके बाद पिता व गुरू शिक्षा और संस्कार देते हैं। लोगों को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने और जीवन में उच्च आदर्श स्थापित करने के लिए गुरूओं का आशीर्वाद बहुत जरूरी होता है।
भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने गुरूओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वेदों में भी गुरू पूर्णिमा की महिमा वर्णित है। यह हमारी सनातन परंपरा है। आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता भी अपने-अपने गुरूओं से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी गुरू पूर्णिमा पर आयोजन कर रही है। सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरूओं का आशीवाद प्राप्त कर रहे हैं। गुरूओं का आशीर्वाद लोगों के साथ हमेशा रहा है। जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए गुरू का आशीर्वाद बहुत आवश्यक होता है। श्री शर्मा ने कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पुनः सभी प्रदेशवासियों को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |