Video

Advertisement


डीआरआई ने पकड़ी 4.38 करोड़ की एम्फेटामाइन, दो गिरफ्तार
dri

 

भोपाल में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। बाजार में इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  एक भारतीय यात्री और एक नाइजीरियन महिला शामिल है। जानकारी के मुताबिक पहली कार्रवाई भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुई।  DRI को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन से भोपाल आ रहे एक यात्री के पास मादक पदार्थ है। मुखबिर से सूचना के आधार पर टीम ने भोपाल जंक्शन पर संदिग्ध भारतीय यात्री को रोककर उसके सामान की तलाशी ली। इस दौरान  उसके पास मौजूद नीले रंग के डफल बैग से 2.014 किलो सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला।   जांच में NDPS किट से की गई, जिसमें एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर की गई। आगरा कैंट से आ रही एक नाइजीरियन महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया।  तलाशी लेने पर चार सलवार-कुर्तों में छिपाकर रखे गए चार पैकेट मिले।  उनमें कुल 2.368 किलो एम्फेटामाइन मिल।  DRI ने कुल 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की।  जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये  है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।   आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।  एजेंसी पूरे मामले की जांच कर रही।

Kolar News 28 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.