Advertisement
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भोपाल में अचानक मुख्यमंत्री निवास पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मुख्यमंत्री निवास आए। दिग्विजय सिंह करीब 15 मिनट रुकने के बाद 5:50 बजे सीएम हाउस से रवाना हो गए।
फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दिग्वजिय सिंह मुख्यमंत्री निवास क्यों पहुंचे थे और वहां क्या बातचीत हुई, लेकिन उनके अचानक मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद कई तरह राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |