Advertisement
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में फर्जी नियुक्तियों की बात पर पदाधिकारी आपस में भिड़ गए...... महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई..... विवाद इतना बढ़ा कि अलका लांबा ने मधु शर्मा को जूता मारकर बाहर करने की बात कह दी.....
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई महिला कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ..... बैठक में नाम नही लेने पर सिंगरौली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा भड़क गईं......उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को जमकर खरी-खोटी सुनाई.....विवाद इतना बढ़ा कि अलका लांबा ने मधु शर्मा को जूता मारकर बाहर करने की बात कह दी.....इस पर मधु शर्मा बैठक से बाहर निकल आईं...उन्हाेंने अलका लांबा और विभा पटेल पर भी बदसलूकी करने के आरोप लगाए...... उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी की बपौती नहीं है..... विपरीत परिस्थितियों में भी हम मैदान छोड़कर नहीं भागे....अर्जुन सिंह के जमाने से कांग्रेस में हूं....सीनियर हूं....अलका लांबा तो आज आई हैं.....दस बार आप पार्टी में गईं......इनका तरीका ठीक नहीं यह अव्यावहारिक महिला हैं.......
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |