Advertisement
भाेपाल। पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने डॉ. मोहन यादव की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्हाेंने प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से नाराजगी जाहिर की है। वे प्रदेश के कई अफसरों की पोस्टिंग और कार्यशैली से नाराज हैं। पूर्व सांसद ने मंच से ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और राजनीति में जो गंदगी है, उसे दूर करें। जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार ने सफाई अभियान हाथ में लिया है। पर्यावरण को शुद्ध करने का यह भौतिक है।
दरअसल, शुक्रवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मप्र शासन में ऐसे जो लोग हैं जो स्वार्थ के कारण अपनी मनचाही जगह बैठे हैं। अपने घर भर रहे हैं। लोगों को तंग कर रहे हैं। सामान्य जन की सेवा करने के बजाय उनसे सेवा ले रहे हैं। ऐसे सब लोगों को ठीक से परख कर उस अशुद्ध तत्व को बाहर करने की आवश्यकता है। इसके लिए मैंने सांकेतिक निवेदन उनसे किया है। कई बाहरी लोग भी दलाल के रूप में, एजेंट के रूप में सत्ता में घुसते हैं। सत्ता और जनता के बीच में बिचौलिए बन जाते हैं। उन बिचौलियों को भी दूर करने की आवश्यकता है। वो भी गंदगी है। पिछले कई वर्षों से राजनीति के माध्यम से मप्र में ऐसे तत्व बहुत सक्रिय हुए हैं। पनाह मिली हैं, उनको। मौका मिला है, अवसर मिला है और उस अवसर का लाभ अपने निजी निहित स्वार्थ के कारण करते हैं। उससे विकास भी अवरुद्ध होता है, जनता भी परेशान होती है। उपभोक्ता भी परेशान होते हैं। इसलिए सहज सेवा सबको प्राप्त हो सके, इसके प्रयास करना चाहिए। इसमें जहां भी अड़ंगे हो, उसको दूर करने का दायित्व मुख्यमंत्री, जो प्रदेश के मुखिया हैं, उनका है। इसलिए उनसे निवेदन , प्रार्थना की है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |