Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के बागमुगलिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीयजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात“ कार्यक्रम को सुना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक पेड़ मॉ के नाम“ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |