Advertisement
भोपाल। इतिहास के मायने में आज 25 जून का दिन बहुत खास है। आज ही के दिन साल 1975 में आपातकाल की घोषणा कि गई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल की बरसी पर आज मंगलवार को कांग्रेस की खूब निंदा की और आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले ‘‘सत्याग्रहियों’’ को याद किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल... जो प्रतीक है असफलता की कुंठा से उपजे अहंकार और दमन के कुचक्र का। 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी जी की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया था, तब मां भारती की साहसी संतानों ने ही कड़ा प्रतिरोध किया और यातनाएं सहकर भी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया। लोकतंत्र के लिए समर्पित सभी विभूतियों को शत्-शत् नमन करता हूं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर इस देश में लोकतंत्र की हत्या की थी। जनता से उनकी आज़ादी छीन ली गई, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, जिन्होंने इसका विरोध किया उन्हें जेल में डालकर यातनाएं दी गई थी। कांग्रेस ने देशवासियों की संवैधानिक आज़ादी को छीनकर यह सिद्ध किया था कि उनके लिए सिर्फ एक 'गांधी परिवार' का ही महत्व है, देश का नहीं। लोकतंत्र विरोधी क्रूर सरकार के विरुद्ध संघर्षरत सभी लोकतंत्र सेनानियों को कोटि - कोटि नमन।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |