Advertisement
पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पन्ना में जल संरक्षण के लिए तालाबों के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान करते हुए कहा कि आज पन्ना में तालाबों के गहरीकरण का शुभारंभ पार्टी कार्यालय के पास बने तालाब से किया गया है। यह आज सिर्फ शुरूआत है और आने वाले दिनों में पूरे पन्ना में 100 से भी ज्यादा पुराने तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर पालिका ,शहर की जनता के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण मिलजुलकर करेंगे,ताकि पानी की कमी यहां नहीं रह सके और पूरा शहर की खूबसूरती को देखने लोग आए।
वीडी शर्मा ने कहा कि इसके लिए विधायक बृजेंद प्रताप सिंह ने काफी समय पहले ही प्रयास शुरू कर दिया था और इस दिशा में अब चाहे पौधरोपण की बात हो या फिर तालाबों के गहरीकरण की काम तेजी से किया जाएगा।
बरसात से पहले होगा गहरीकरण, लगाए जाएंगे पौधे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज तालाब के गहरीकरण में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में आज श्रमदान करके इसमें अपनी भागीदारी निभाई है। कई सालों पहले यहां के लोगों ने जो तालाब बनाए थे उसके चलते हमे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जल संरक्षण के लिए आने वाली पीढ़ियो के लिए कुछ करे। लोकसभा चुनाव में 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा लगातार जल संरक्षण की दिशा में तेजी से काम कर जनप्रतिनिधियों और लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |