Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य की सभी 29 सीटों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में लीड लेती नजर आ रही है। वहीं, राजधानी भोपाल में इसका सीधा असर देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शहर भर में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगना शुरू हो गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोग चौराहों पर जुट कर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के पक्ष में नारे लगा रहे हैं और जीत का जश्न मनाते हुए देखे जा रहे हैं। कई जगह भोपाल में मिठाइयां तक बंटना शुरू हो चुका है।
इसके साथ ही शहर के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून लहरा रहा है। जिसपर धन्यवाद भोपाल लिखा हुआ हैै। आलोक शर्मा के नाम से भी भगवा बैलून हवा में लहरा रहा है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी को चाहनेवालों ने जीत और स्वागत के बैनर भी लगाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता नरसिंहपुर जिले में ईवीएम मशीन पर सवाल उठा रहे हैं। यहां कांग्रेसी पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं । ईवीएम को लेकर यह नजारा जिले के गाडरवारा विधानसभा में देखा जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |