Advertisement
भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा चुनाव के आज आए एग्जिट पोल कहा कि 4 जून के चुनाव परिणाम की झलक आज के एग्जिट पोल में दिख रही है। भाजपा के एक्जेक्ट पोल (Exact Poll) एग्जिट पोल से भी बेहतर आएंगे। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यों के आधार पर हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा प्रदेश की 29 सीटों पर प्रचंड विजय हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देशभर की जनता ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है। भाजपा इस चुनाव में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लक्ष्य को भी पूरा करने जा रही है। देश की 140 करोड़ जनता, विकसित भारत के संकल्प के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के कार्य किए हैं, जिसका सुखद परिणाम 4 जून को आने वाला है। 4 जून के बाद जनता कहेगी - एक थी कांग्रेस। इस बार छिंदवाड़ा से नकुल और कमलनाथ की विदाई तय। आज आए रूझानों में ’फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा साकार हो रहा है और भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त होने जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |