Advertisement
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को झारखंड की गोड्डा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में देवघर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आज आम जनता में यह वातावरण बना हुआ है कि विकास और गरीब कल्याण का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस सालों में हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं और इस क्षेत्र में पिछले सालों में हुए विकास कार्यों को घर-घर जाकर जनता को बताना है, ताकि प्रंचड जीत हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत किए जा सकें। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
2047 तक भारत बनेगा विश्व गुरू
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में लगातार तेज गति से विकास हो रहा है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया के कई देश अब भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांरटी दी है कि तीसरी बार केंद्र में सरकार आने के बाद अगले पांच सालों में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
आरक्षण पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, उसे बेनकाब करें कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया है। जबकि आरक्षण खत्म करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। वर्ष 1951 से आज तक 100 से अधिक बार संविधान में संशोधन किये गए, लेकिन उनमें से कांग्रेस ने 90 बार संविधान में संशोधन किये हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। कार्यकर्ताओं को जनता को इस बारे में भी सही जानकारी देनी होगी और भ्रम फैला रहे विपक्षी दलों को बेनकाब करना होगा।
हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के संकल्प को पूरा करे कार्यकर्ता
श्री शर्मा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे बाबा वैद्यनाथ की धरती पर आने और काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले सालों में उनके नेतृत्व में इस क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, जिसके चलते जनता का समर्थन उनके साथ है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यहां मतदान अंतिम चरण में 1 जून को होगा। बड़ी जीत के लिए कार्यकर्ताओं को तब तक सक्रियता के साथ डटे रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वोटिंग परसेंट बढ़ाने का मंत्र देते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ी जिम्मेदारी निभाना होगी और निरंतर संपर्क करते हुए हर घर से मतदाताओं को निकलवाना होगा। तभी हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के पार्टी के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |