Video

Advertisement


उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया मतदान
ujjain, Chief Minister ,vote in Ujjain

भोपाल/उज्जैन। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज सोमवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटें शामिल है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान किया। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा के मतदाता है। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी अपने मताधिकार का प्रयोग का आव्हान किया।

 

 

मुख्यमंत्री यादव ने मतदान केंद्र नरुमल गगनदास जेठवानी सिंधी धर्मशाला, फ्री गंज, बूथ नंबर 60 पर मतदान किया। मतदान से पहले उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए। घर से निकलने से पहले उन्होंने पिता का भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मत, मेरा अधिकार है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उज्जैन लोकसभा में मैंने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। मेरा सभी से आग्रह है कि आप भी मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

 

 

देश को मजबूत करने के लिए मतदान करना जरूरी

मतदान के बाद सीएम मोहन यादव ने मतदान के बाद मीडिया से कहा कि देश को मजबूत करने के लिए मतदान करना जरूरी है। इस दौरान वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नकारात्मकता की सीमा पार कर दी। नोटा को प्रत्याशी बनाकर प्रचार करना गलत। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस ने पाकिस्तान की इज्जत की, इसलिए उसने हम पर दो-दो बार आक्रमण किए। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता है बाबा महाकाल की नगरी में लोगों में उत्साह है। भगवान के दर्शन करने के बाद वोट डालने आए। जीत का एक नया रिकॉर्ड बनेगा। मध्य प्रदेश में साड़ी की सारी चीजों पर बीजेपी जीतेगी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि एक तरफ तनातनी है और एक तरफ सनातनी हैं। कल महाराष्ट्र के चीफ ने जो बयान दिया है ऐसे बयान का मतलब क्या है। गंदी मानसिकता है। नेहरू जी ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन नहीं किए थे राहुल ने राम मंदिर के दर्शन नहीं किया। कांग्रेस की मानसिकता है कि वह अपने देश से ज्यादा विरोधी देश पर भरोसा करते हैं।

 

 

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया मतदान

वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी मतदान करने पहुंचे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में सपत्नीक वोटिंग किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोगों में लोकतंत्र के प्रति बहुत उत्साह है। ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा। बेटे और पत्नी के साथ मैंने भी सुबह-सुबह वोट किया है। देश की जनता पर भरोसा है कि अबकी बार 400 पार।

Kolar News 13 May 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.