Advertisement
उज्जैन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उनके दर्शन किये। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका। नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना की। वीडी शर्मा ने बाबा महाकाल से देश और प्रदेश की सुख शांति की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वो भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने आए हैं। चुनावी समय चल रहा है बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें जनता का और पीएम नरेंद्र मोदी को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिल रहा है, इसलिए वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को है। वहीं सैम प्रित्रौदा के बयान को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होंने देश की सम्प्रभुता पर गहरी चोट की है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना तो जरूरी है ही, लेकिन कांग्रेस और कांग्रेस के तथाकथित वो नेता, जो देश के अंदर घुमकर लगातार झूठ बोल रहे हैं, ये कांग्रेस के चरित्र को उजागर करता है। इस चुनाव में देश की जनता सैम पित्रौदा, कांग्रेस और राहुल गांधी को गहराई के साथ जवाब देने वाली है। इस चुनाव में कांग्रेस को ऐसे बयानों का जवाब मिलेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |