Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। आगामी 13 मई को चौथे चरण में मतदान डाले जाएंगे। तीन चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों ही दल अपनी अपनी जीत के दावे का रहे हैं। इस बीच मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हुए जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।
कमलनाथ ने गुरुवार सुबह सोलश मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब ख़ुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाभी सौंपने वाले हैं। भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |