Advertisement
भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आने से मध्य प्रदेश में कुछ फर्क पड़ने वाला। मप्र में कांग्रेस का सूपडा साफ होने वाला है।
शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर तंज कसा। उन्हाेंने कहा कि प्रियंका गांधी अमेठी भी गई थी लेकिन क्या हुआ, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। मध्य प्रदेश आने से भी कुछ फर्कनहीं पड़ने वाला है।
कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस बचे हुए हैं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जींस बचे हुए हैं। कांग्रेस हमेशा से फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती रही है। अब कांग्रेस कामयाब नहीं होगी। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व कांग्रेस का और कोई बड़ा नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार करें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया है और जनता अब कांग्रेस को अच्छी तरस से समझ चुकी है। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में जहां-जहां पैर पड़े हैं, वहां-वहां कांग्रेस का बंटाढार हो गया है।
वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने भी मतदान को लेकर बयान देकर यह सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस की हार होने वाली है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि 2047 तक भारत विश्व गुरू बन सके और ‘‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास और सबका-प्रयास’’ के भाव से देश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ती रहे।
संविधान को लहराकर राहुल गांधी ने अपमान किया
शर्मा ने कहा कि संविधान बचाने की बात राहुल गांधी जगह-जगह करके संविधान का अपमान कर रहे हैं। संविधान के लिए लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन राहुल गांधी ने भिंड में चुनावी जनसभा के दौरान संविधान की प्रति को लहराकर संविधान का अपमान किया है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। देश के गृह और सहकारिता मंत्री के बारे झूठे शब्दों का उपयोग किया। राहुल गांधी की यह खींच बताती है कि उनकी पार्टी की बड़ी हार होने वाली है। हमने राहुल गांधी की शिकायत चुनाव आयोग से कर कार्रवाई की मांग की है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |