Video

Advertisement


विरासत टैक्स से दलित व आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस- शिवराज सिंह चौहान
bhopal, Congress, Shivraj Singh Chauhan

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है। कांग्रेस विरासत टैक्स से जातियों में देश को बांटकर भारत की परंपरा को खत्म करना चाहती है। विरासत टैक्स और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं। कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मीडिया को बाइट देते हुए कही।

 

विरासत टैक्स इंदिरा गांधी जी के निधन के समय राजीव गांधी ने हटाया था

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स लगाने के बयान पर कहा कि विरासत टैक्स लगाकर कांग्रेस पार्टी देश की परंपरा को समाप्त करना चाहती है। यह टैक्स पहले था, लेकिन स्व. इंदिरा गांधी के निधन के बाद स्व. राजीव गांधी ने इस टैक्स को समाप्त किया था। राजीव गांधी ने अपनी मां स्व. इंदिरा गांधी की संपत्ति उन्हें मिले, इसलिए यह टैक्स हटाया था। सैम पित्रोदा के बयानों से अब भले कांग्रेस चाहे बचने का रास्ता तलाशे, लेकिन कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है।

 

 

कांग्रेस के असली इरादे क्या हैं, स्पष्ट करें सोनिया व राहुल गांधी

 

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सैम पित्रोदा सामान्य नेता नहीं हैं, राहुल गांधी के गुरू हैं। वे राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी के भी सलाहकार रहे हैं। सैम पित्रोदा जैसे नेता कांग्रेस को विचार देते हैं और कांग्रेस उन विचारों को क्रियान्वित करती है। लेकिन कांगेस को यह समझना होगा कि यह अमेरिका नहीं है। अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है, लेकिन यह भारत है। कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही है वो भारत का रास्ता नहीं है, वो खतरनाक है। एक तरफ विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, और दूसरी तरफ जातिगत जनगणना करने की बात करते हैं। कितने टुकड़ों में देश और समाज को बांटना चाहते हो। भारत और देश की जनता कभी इसको स्वीकार नहीं करेगी। मैं स्पष्ट रूप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूंछना चाहता हूं कि, उनके असली इरादे क्या हैं, वो जनता को बताएं। किनारा करने से काम नहीं चलेगा।

 

 

हिडन एजेंडा जनता के सामने आ गया

 

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता जातिगत जनगणना, आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण और आरक्षण जैसे विषयों पर वो दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकार क्यों छीनना चाहते हैं। इसके पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे छिपे हुए हैं, और वो इरादे हैं, जातियों में देश को बांटने के, वो इरादे हैं, दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकारों को बांटने के। कांग्रेस को इन विषयों पर जवाब देना होगा, नहीं तो देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

Kolar News 26 April 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.