Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो को देश की असली आवाज बताया है।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कांग्रेस के मैनिफ़ेस्टो में जनता की ज़रूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है। यह मैनिफ़ेस्टो देश की असली आवाज़ है, जिसे राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुना, समझा और महसूस किया है। कांग्रेस के पाँच न्याय युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और भागीदारी न्याय के माध्यम हर कमजोर वर्ग को संबल और शक्ति देने का अभिनव प्रयास है।
कमलनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस के साथ आईये और सभी को न्याय दिलाने के महाअभियान को मज़बूत करिये। हम युवाओं को रोज़गार, किसानों को कर्जमाफी/एमएसपी, महिलाओं को 8500 रूपये महीने, श्रमिकों को 400 रूपये प्रतिदिन का पारिश्रमिक, जातिगत जनगणना जैसी अनेकों जनहितैषी योजनाओं के साथ आपके बीच हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |