Video

Advertisement


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हुआ हैः विष्णुदत्त शर्मा
chhatarpur, New India , Vishnudutt Sharma

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। यह लोकसभा चुनाव सामान्य न होकर 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। सभी नव मतदाताओं को यह मालूम होना चाहिए कि 2014 से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में हर तरफ आतंकी घटनाएं, लूट, भ्रष्टाचार, भय एवं असुरक्षा का माहौल था। हमारा देश और हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, आये दिन आंतकवादी घटनाएं होती थीं। लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कोई देश अब भारत को आंख उठाकर नहीं देख सकता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हुआ है।

 

 

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ऱविवार को छतरपुर जिले के राजनगर में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने राजनगर में सामाजिक सम्मेलन एवं चांदला में त्रिदेव व पंच परमेश्वर सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है, वहीं देश में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। देश की रक्षा, भारत के मान-सम्मान, गरीबों के उत्थान, महिलाओं के आत्मसम्मान और नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। भाजपा के लिए आपका एक-एक बहुमूल्य वोट विकसित भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनगर के नव मतदाता साथियों से इस लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।

 

 

शर्मा ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का है। यह चुनाव आने वाले पांच वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के राज में 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। कानून व्यवस्था बेहाल थी, वही 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली, पानी व सड़क की समस्या समाप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश शांति का टापू है।

 

 

नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में जुट जाएं

 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद भारत को स्थिर करने का काम करता था। कांग्रेस शासनकाल में अरुणाचल की सीमा पर भारत के प्रधानमंत्री का दौरा होता था, तब चीन आंख दिखाता था और भारत के प्रधानमंत्री अरुणाचल का दौरा रद्द कर देते थे। लेकिन 2014 के बाद मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कोई भी बम धमाका नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मारा है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना और आतंकवाद से मुक्ति मिली है। देश के नौजवान 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे और वह लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं।

 

विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर में पटेल व कुशवाहा समाज की बैठक में कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसख्या पिछड़े वर्ग की है। पिछड़ा वर्ग हमेशा से भाजपा के साथ है। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग का सम्मान करने की दिशा में कार्य किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए विश्वकर्मा योजना जैसी कई योजना चलाई हैं, जिनसे हजारों पिछड़ा वर्ग के लोग लाभान्वित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करने का कार्य करती है, लेकिन मध्यप्रदेश में वर्षों शासन करने के बाद पिछड़ा वर्ग से एक भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया। भाजपा ने पहले उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर एवं शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया। वर्तमान में डॉ. मोहन यादव भी पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

 

उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। देश के अंदर एक वातावरण बना हुआ है कि प्रधानमंत्री मोदी को अबकी बार 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

 

अहिंसा परमो धर्म यह हम सब लोगों का संकल्प है

विष्णुदत्त शर्मा ने भगवान महावीर की जयंती शुभ अवसर पर रविवार को पन्ना जिले में जैन मंदिर पहुँचकर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान महावीर जी जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या को समर्पित भगवान महावीर का जीवन दर्शन हमें सदैव मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

Kolar News 21 April 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.