Advertisement
बैतूल। छिंदवाड़ा सीट पर मतदान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में आमला के समीप चुटकी में सभा को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि आज संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी यह प्रयास कर रही है। उनका लक्ष्य है संविधान को बदला जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आप संविधान, प्रजातंत्र के रक्षक है। आप देश की संस्कृति के रक्षक है। छिंदवाड़ा से बैतूल की तुलना कीजिए किस तरह आपको उपेक्षित किया गया। 20 साल में क्या किया भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार प्रदेश बनाया। आगे उन्होंने कहा बीजेपी वाले कहते हैं कि राम मंदिर हमने बनाया। क्या राम मंदिर का पट्टा आपके पास है। ये राम मंदिर आपके हमारे चंदे से बना। हमारी सबकी अपनी अपनी धार्मिक भावनाएं है। धर्म आचार-विचार का विषय है। राजनैतिक प्रचार का विषय नहीं है।
कमलनाथ ने कहा कि हम धर्म को राजनैतिक मंच पर नहीं लाते। मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं। मैंने सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में बनाया। पर मैने उसका कभी प्रचार नहीं किया। सभा के उपरांत कमलनाथ हरदा रवाना हो गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |