Advertisement
उज्जैन। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी दल कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनती जा रही है। रोजाना ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां लोकशक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश जी पटेल, अजनार के कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह, जोबट के आनंद भाई शाह, आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार, मुंदडी ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा परिवार हर दिन बढ़ता जा रहा है।
राहुल ने महुआ खाकर बताया, उनके शौक क्या हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं हैं। वे जबरदस्ती के नेता हैं। उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें महुआ बीनना और खाना ही है तो हम उनका स्वागत करेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |