Advertisement
भोपाल। कांग्रेस में चल रही टूटफूट के बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने भी पार्टी छोड़ दी है। रामलाल मालवीय कांग्रेस की राजनीति में दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। मालवीय ने शनिवार को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को उज्जैन के घटि्टया से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय समेत तीन दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। तीन बार के विधायक मालवीय, दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद और करीबी माने जाते रहे हैं। वे छह बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े। उनके साथ रिटायर डिप्टी कलेक्टर रमेश चंद्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
इधर, शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रही भाजपा ने यह दावा किया है कि आज प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर एक लाख से अधिक लोगों को भाजपा में शामिल किया जाएगा। पार्टी के इस दावे पर बसपा के स्टार प्रचारक अवधेश प्रतापसिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा कहती रही है कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए लोग नहीं है। ऐसे में भाजपा किन एक लाख लोगों को पार्टी में शामिल करने जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |