Video

Advertisement


रंगपंचमी पर भोपाल में निकला भव्य चल समारोह दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल
bhopal, Grand walking ceremony, Digvijay Singh

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को रंगपंचमी पर चल समारोह निकाला गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने नगरवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। पांच दिवसीय होली उत्सव के आखिरी दिन रंगपंचमी को भोपाल से लेकर इंदौर तक उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा गया। लोग रंगपंचमी के रंग में नजर आए। एक दूसरे को खूब रंग और गुलाल लगाते दिखे।

 

चल समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नगर वासियों के साथ गुलाल खेला। कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनको टोकते हुए हुए कहा कि माता सीता को मत भूलो और जय सियाराम का नारा लगाया। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की जनता को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।

 

शहर में कई इलाकों और कॉलोनियों में रंगपंचमी के त्यौहार पर रंग गुलाल खेला गया। श्री हिंदू उत्सव समिति ने पुराने भोपाल में रंगपंचमी पर चल समारोह निकाला। सुबह 10 बजे से चल समारोह की शुरुआत हुई। इसमें हुरियारे अलग-अलग वेश भूषा में पहुंचे। चल समारोह में शिव पार्वती, राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। साथ ही डीजे, ऊंट, घोड़े के साथ ही गुलाल उड़ाने वाली मशीन भी आकर्षक रही। यहां पर आधा दर्जन टैंकरों से गुलाल बरसाया गया। समिति के चल समारोह के संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि चल समारोह लोहा बाजार, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंता मन चौराहा, इतवारा चौहरा से मंगलवारा होते हुए घोड़ा नक्कास से हनुमान जी की मढ़िया पर समाप्त हुआ।

Kolar News 30 March 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.