Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को नर्मदापुरम जिले के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) नगर इकाई और जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व छात्र नेता समीर जायसवाल सहित 20 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में रीनू मौर्य, प्रियंका पटेल, कवि केवट, दीपिका चौहान, नमन भार्गव, पंकज बिलरवान, नैंसी नामदेव, संजय जायसवाल, जितेन्द्र साहू, रोशनी शाक्य, किशन चौबे, प्रशांत मौर्य, कुलदीप कुशवाह, सौरभ गौर, पायल नामदेव, पूजा मौर्य, ऋतु माेर्य, विशाखा विश्वकर्मा और देवास के पूर्व पार्षद कर्नावट सुरेश डाबी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बूथ स्तर तक के लोग भाजपा में शामिल हो रहे
पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण, सुशासन और विकास कार्यों के साथ भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बूथ स्तर तक के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पूरे देश में धराशायी हो गई है। कांग्रेस पार्टी हताशा व निराशा के दौर से गुजर रही है, राष्ट्रवादी सोच के लोग लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है, यह देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |