Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति जारी है। रोजाना अलग अलग राजनीतिक दलाें और क्षेत्रों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में गरुवार को एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को गुनौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी अमिता बागरी, कांग्रेस जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गोविंद सिह सोंलकी, करणी सेना जिला उपाध्यक्ष बसंतप्रताप सिंह एवं प्रशांत भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग के प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |