Advertisement
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजभवन में झण्डा फहराया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। मिष्ठान का वितरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, राज्यपाल के परिसहाय द्वय अभिनव चौकसे, अतुल शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा और नियंत्रक हॉउस होल्ड शिल्पी दिवाकर सहित राजभवन के सभी विभागों, सुरक्षाबलों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा
वहीं, 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद प्रमुख सचिव सिंह ने सलामी ली तथा बल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव सिंह ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ उपस्थित थे। प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह ने विंध्य कोठी पर भी झंडा फहराया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |