Advertisement
उज्जैन। नये साल से पहले बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों का हूजुम उमड रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहा है। गुरुवार को मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये। दोनों ही राजनेता अपने परिवार के साथ अलग अलग पहुंचे थे और तड़के बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में शामिल हुए।
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का परिवार सहित दर्शन- पूजन किया। उन्होंने बाबा महाकाल का गर्भ गृह से पंचामृत अभिषेक कर पूजन अर्चन किया व एक लोटा जल भी चढ़ाया। पंडित प्रदीप गुरु ने मंत्रोच्चर के साथ हो मुख्यमंत्री की पूजा करवाई। महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया गया। इसके बाद उन्होंने नंदी हाल में भगवान महाकाल का ध्यान भी लगाया। वे इस दौरान बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भारत विश्व गुरु बने और प्रदेश और देश में खुशहाली आए। इसे लेकर भगवान महाकाल के चरणों में प्रार्थना की है।
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने किये भस्म आरती के दर्शन
इसके अलावा डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्य और पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी गुरुवार सुबह बाबा भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। पटेल ने भस्म आरती में परिवार सहित हिस्सा लिया। भस्म आरती के दौरान मंत्री पटेल और उनका परिवार बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिया। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों भी साथ में मौजूद थे। दर्शन के बाद प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह हमारे पुरखों का पुण्य और गुरुजनों का आशीर्वाद ही है, जिससे हम बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के चरणों में पहुंचना और उनकी सेवा का लाभ लेना यह सब उनकी कृपा से ही संभव है। हम सब बाबा महाकाल से मांगने आते हैं। मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश देश के सर्वोच्च राज्यों में उच्च कोटि का राज्य बने। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारा बौद्धिक और शारीरिक सामर्थ्य काम नहीं करेगा। बाबा महाकाल की कृपा के बिना यह नहीं हो सकता। उनकी कृपा रहेगी तो सब काम सफल हो जाएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |