Video

Advertisement


राज्यपाल पटेल ने मोहन यादव को नियुक्त किया मुख्यमंत्री
bhopal,Governor Patel ,Mohan Yadav

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनिर्वाचित विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर मंत्रिमण्डल गठन के लिए आमंत्रित किया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमण्डल का त्यागपत्र भी स्वीकार कर लिया है।

 

 

दरअसल, सोमवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से चुने गए विधायक मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया था। बैठक के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया, साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर दिया है।

मोहन यादव- जीवन परिचय

मोहन यादव सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष रहे। सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख, सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री तथा सन् 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे। सन् 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह, सन् 1997 में भा.ज.यु.मो. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य. सन् 1999 में भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी, सन् 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य. सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री एवं सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, सन् 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य, सन् 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा), सन् 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष सन् 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा). भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य. सन् 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक. उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित, मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन् 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत। सन् 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित। सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित। इसके बाद 2 जुलाई 2020 को मंत्री बने। 2023 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित। अब मुख्यमंत्री नियुक्त।

Kolar News 11 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.