Advertisement
आदिवासी समुदाय के हैं विष्णुदेव साय
विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर
शैफाली गुप्ता
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर सस्पेंस खत्म हो चूका है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में घोषित कर दिया गया हैं। आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय साल 1980 में बीजेपी में शामिल हुए थे। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। आंकलन लगाया जा रहे था कि आदिवासी चेहरे को सीएम बनाया जा सकता हैं। विष्णुदेव साय सन 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। RSS और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी भी हैं। सहमति रमन सिंह की भी मानी जा रही हैं। 21 फरवरी 1964 को जशपुर के किसान परिवार में जन्मे विष्णुदेव साय मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री थे। 16वीं लोकसभा में वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से जीतकर सांसद बने थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1980 में बगिया से निर्विरोध सरपंच का चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने 1990 में पहली बार प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा बेचकर विधायक का चुनाव लड़ा और जीते फिर सन 98 में विधायक बने। फिर 1999 से 2014 तक सांसद बने। सांसद रहते हुए वह कई कमेटी और पदों पर रहे। आदिवासी समुदाय को उचित सम्मान दिया जाएगा ये बीजेपी ने शुरू से ही साफ कर दिया था अब विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर इस बात को प्रमाणित भी कर दिया गया हैं। छत्तीसगढ़ में अजित जोगी के बाद विष्णुदेव साय दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |