Advertisement
धार। जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पूर्व विधायक पांचीलाल के खिलाफ यह मामला एक महिला ने दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पूर्व कांग्रेस विधायक के साथ उसके पिछले 12 वर्षों से प्रेम संबंध है। लेकिन अब पूर्व विधायक द्वारा महिला को प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके कारण महिला ने जहर खा लिया था। महिला को प्रताडि़त करने और धमकी के आरोप में पुलिस ने रविवार को पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआई दर्ज किया है।
दरअसल, धामनोद की महिला बबीता ने बीते 29 नवंबर को जहर खा लिया था। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मामला थाने पहुंचा और 2 दिसंबर को महिला का बयान लिया गया। बयान में महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पांचीलाल मेड़ा से 12 साल से प्रेम संबंध है। हम साथ में रह रहे थे। महिला का कहना है कि मेरे दो बच्चे हैं। पति से अलग होने के बाद पांचीलाल ही हमें संभाल रहा था। अब वे साथियों के साथ मिलकर मुझे धमका रहे हैं।' महिला ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मेड़ा ने मुझे मकान देने से मना करते हुए चुप रहने को कहा। धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद मैंने जहर खा लिया था।
पुलिस ने जांच के बाद रविवार को पांचीलाल सहित उनके साथी भीम ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, विजय पाटीदार, कुंदन राजपूत और रोहित सिंगारेड के खिलाफ धारा 506, 34 एस सी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के बयानों की जांच की। इसमें पता चला कि 29 नवंबर को पांचीलाल मेड़ा समेत 6 लोगों के मोबाइल से महिला को कॉल किया गया है। इनके बीच लगातार बातचीत हुई थी। यह भी पता चला कि महिला और पांचीलाल मेड़ा के बीच संबंध हैं।
बता दें कि पांची लाल मेड़ा कांग्रेस से धरम पुरी सीट से 2018 में विधायक चुने गए थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2023 में धरमपुरी से भारतीय जनता पार्टी के कालू सिंह ठाकुर से मात्र 356 वोट से पराजित हो गए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |