Advertisement
भोपाल। गुरु नानक जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। यह त्योहार हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले, सिख पंथ के संस्थापक, महान संत श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। परमार्थ तथा मानवता की सेवा को समर्पित आपके लोक कल्याणकारी विचारों का अखण्ड आलोक सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
एक संदेश में उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर देव दीपावली पर आप सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और मां गंगा से यही प्रार्थना कि रोग, शोक मिटे और सुख, समृद्धि एवं आनंद के कल्याणकारी प्रकाश से सबका जीवन सुखद व आनंददायी हो
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |