Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान 17 सितंबर को संपन्न होने के बाद अब 3 दिसंबर को मतगणना का इंतजार है। मतगणना के साथ ही नई सरकार और विधायकों का चेहरा स्पष्ट हो जायेगा।इस बीच विधानसभा सचिवालय ने विधानसभा के दाे सदस्यों के त्यागपत्र स्वीकार कर लिये है। विधानसभा सचिवालय की फैसले के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विधानसभा सचिवालय ने जिन दो विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार किये है। उनमें भाजपा मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी और बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला शामिल हैं। बता दें कि मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी पार्टी लाइन से बाहर जाकर विंध्य अंचल में काम कर रहे थे। उन्होंने विंध्य विकास पार्टी नाम से अपने राजनीतिक दल का पंजीयन भी करा लिया।
पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इसी तरह बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने खंडवा लोकसभा के उपचुनाव के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। हालांकि, उन्होंने सदस्यता नहीं ली पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी फिर नहीं आए। कांग्रेस विधायक दल ने दो बार उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन दिया पर उसे तकनीकी आधार पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अमान्य कर दिया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |