Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कैलाश जोशी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |