Advertisement
भोपाल। भारत के महान वैज्ञानिक, जिन्होंने भारत को वैज्ञानिक नज़रिए से मज़बूत बनाने में अपना अतुलनीय योगदान दिया। मंगलवार को डॉ. सीवी रमन की पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें पूरा देश नमन कर रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने संदेश में कहा रमन प्रभाव के जनक, नोबल पुरस्कार से सम्मानित, महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत को विज्ञान एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में आपका अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
परमवीर चक्र यदुनाथ सिंह को जयंती पर किया नमन
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने नायक यदुनाथ सिंह को जयंती पर विनम्र नमन करते हुए कहा माँ भारती के गौरव व सम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित नायक यदुनाथ सिंह की जयंती पर शत्-शत् नमन। जय हिन्द! जय भारत!!
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |