Advertisement
भोपाल। बरेली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र योगेंद्र रघुवंशी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने योगेंद्र रघुवंशी और उनके समर्थकों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर योगेंद्र रघुवंशी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री चौहान के कार्यों से प्रभावित हैं। कांग्रेस में निरंतर उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं। इस अवसर पर आदित्य सिंह, सचिन सिंह, ब्रजेश सिंह, वैभव सिंह, बृजेश रघुवंशी, रवि रघुवंशी, सुनील ठाकुर, सतेंद्र सिंह, रिंकू सिंह सहित जन प्रतिनिधि एवं रघुवंशी समाज के सदस्य उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |