Advertisement
भोपाल/सीहोर/ रतलाम। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सीहोर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आज आपके सामने है भाजपा ने कैसे इस प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाया है। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। शिवराज सरकार भ्रष्टाचार और अत्याचार का केंद्र बनी हुई है। मध्य प्रदेश का आज हर एक व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर गवाह है। यह प्रदेश घोटाला प्रदेश हो चुका है।
कमलनाथ ने कहा कि मैं इस मंच से शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 18 साल में प्रदेश को क्या दिया है? इन्होंने प्रदेश को केवल गुलामी दी, महंगाई दी, बेरोजगारी दी और घर-घर तक शराब पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जब तक दिन में एक बार झूठ ना बोले उनका खाना नहीं पचता है। शिवराज सिंह चौहान सभी से कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ लेकिन आप सभी इस बात के गवाह है कि हमारी सरकार थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव सेे पहले प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन बनाया उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले क्या बहने लाड़ली नहीं थी?
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |