Advertisement
भोपाल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है। गुरुवार को महिला मोर्चा ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना देकर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनसे इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया बैतूल जिले के मुलताई में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। नीतीश कुमार का बयान निर्लज्जता से भरा हुआ है। एक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में जिस तरह की बात कही गयी वह बेहद आपत्तिजनक तो है ही साथ ही नीतीश कुमार की घटिया मानसिकता को भी उजागर करती है। नारोलिया ने कहा कि प्रदेश के जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |