Advertisement
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फांसी का पता चलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। मायके पक्ष ने मृतका को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह पहुंचाया।
संजय नगर काली माता मंदिर के पास सपना पत्नी विक्रम गौड़ 24 वर्ष किराए के मकान में रहती थी। बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब सपना ने कमरा अंदर से बंद किया और फांसी लगाकर जान दे दी। पति विक्रम जब कमरे पर पहुंचा तो उसे पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला। विक्रम ने सपना की बड़ी बहन सोनी को फांसी लगाने की सूचना दी। मृतका के परिजन सपना के फांसी लगाने का पता चलने पर मौके पर पहुंचे और धक्का मारकर कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में सपना का शव फांसी पर लटका हुआ था।
बताया गया है कि बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब सपना हर रोज की तरह बर्तन साफ कर रही थी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है। जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि मृतका अपनी मां के पास ही किराए के मकान में रहती थी। आत्महत्या के कारणों की असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही पता लग सकेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |