Advertisement
भोपाल। मुरैना जिले की अम्बाह विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश सुमन, मुरैना के भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश सिंह तोमर, पोरसा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पाल बघेल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सरपंच भीकमसिंह बघेल, अम्बाह भाजपा मण्डल के महामंत्री और अनुसूचिज जाति मोर्चा के अध्यक्ष शंकरलाल सखवार ने आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कमलनाथ ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी और कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की नीतियों और कुशासन से त्रस्त होकर इन नेताओं ने सच्चाई का साथ दिया है, सच्चाई को पहचाना है और अपनी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी रहे इन कद्दावर नेताओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण करने से भाजपा को बड़ा झड़का लगेगा और अम्बाह सहित पूरे मुरेना में इन नेताओं के प्रभाव होने से पूरे मुरेना में कांग्रेस को फायदा मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और यादव समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो जनता के हितों की लड़ाई लड़ती है। आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने सभी वर्गों के लिए जनहितैषी योजनाएं लाकर प्रदेश में तरक्की, विकास किया है। भाजपा ने केवल सभी वर्गों को छल और झूठ से लूटने का काम किया है। प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ती चाहती है और जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुये हम सभी नेतागण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूर्ण रूप से दृढसंकल्पि है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |