Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर शुभकामना संदेश में राज्य की प्रगति और उन्नति कामना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभअवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। कभी हम बीमारू थे, लेकिन आज सुचारू हैं। ये यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और वह समय दूर नहीं जब मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में देश का नम्बर 1 राज्य होगा। आइए हम सब मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं।
हरियाणा, छत्तीसगढ़ राज्य को दी स्थापना दिवस की बधाई
इसके अलावा एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा हरियाणा के स्थापना दिवस की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर ऐसे ही तीव्रतम गति से आगे बढ़ता रहे, सफलता के नये शिखर को स्पर्श करे, हर घर में खुशहाली और समृद्धि बढ़े, यही शुभेच्छा है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के स्थापना दिवस तथा केरल पिरावी व कर्नाटक राज्योत्सव की सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। परमपिता परमात्मा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली बढ़े, राज्य प्रगति पथ पर गतिमान रहे, उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, यही कामना करता हूँ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |