Advertisement
टीकमगढ़। पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर गुरुवार सुबह असम और मध्यप्रदेश पुलिस के संयुक्त दल ने छापामार कार्रवाई की है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि धोखाधड़ी के किसी मामले में असम की एक अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर गुरुवार सुबह असम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उनके घर मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह केस यादवेंद्र के बेटे से जुड़ा है। असम पुलिस के अधिकारी घर के अंदर यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला से बंद कमरे में पूछताछ कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |