Advertisement
भोपाल। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस नेताओं के पाला बदलने में भी तेजी आती जा रही है। बुधवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के पौत्र और सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के गुनौर विधानसभा से पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |