Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार देर शाम उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
सपा ने निवाड़ी से मीरा दीपक यादव, छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से डॉ मनोज यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, दतिया जिले के भांडेर से डी.आर राहुल (जिला जज), सीधी विधानसभा से रामप्रताप सिंह यादव, धौहानी से विश्वनाथ सिंह मरकाम, सिंगरौली के चितरंगी से श्रवण कुमार गोंड, रीवा के सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी और बालाघाट जिले की कटंगी विधानसभा सीट से महेश सहारे को टिकट दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |