Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने एक्स पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काे जयंती पर नमन करते हुए कहा गांधी चेहरा नहीं चरित्र हैं, गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं। गांधी सपूत माँ भारती के, गांधी राष्ट्र के श्रेष्ठ संस्कार हैं। बापू की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
एक अन्य संदेश में उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर पुण्य स्मरण करते हुए कहा "जय जवान, जय किसान"। शास्त्री जी का यही वह नारा है, जिसने देशवासियों को न केवल जागृत किया, बल्कि भारत की वास्तविक शक्ति से दुनिया का परिचय भी कराया। इसी नारे से प्रेरित होकर हमारे किसानों ने अपने श्रम से देश के अन्न के भण्डार भर दिये और 1965 के युद्ध में हमारे जवानों ने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। अनेक चुनौतियों के बीच भारत को विश्व के समक्ष नई ऊँचाइयों पर प्रतिष्ठित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |