Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाला विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने एक साथ मिलकर विधानसभा में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बटवारा भी हो गया है। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में 178 सीटों पर बसपा और 52 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
यह जानकारी शनिवार को बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय समानता दल की संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी गई। पत्रकार वार्ता में बसपा की ओर से राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम, इंजी. रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष सीएल वंशकार और जोन प्रभारी उपस्थित रहे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से बलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव, अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष, इंजी कमलेश टेकाम प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे।
बसपा के केंद्रीय कोर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा, गोंगपा और राष्ट्रीय समानता दल मप्र में चुनावी गठबंधन बना रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह लिया निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी आबादी आदिवासी, एससी, एसटी और ओबीसी की है। सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण होगा। उन्होंने कहा कि मप्र में लगातार अपराध, पिछड़ों का शोषण हो रहा है। आदिवासी और पिछड़ों की सीटों पर हमारा फोकस है। शिक्षा, चिकित्सा, भय मुक्त मध्यप्रदेश समेत अन्य मुद्दों पर जनता से वोट मागेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |