Advertisement
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी किए जाने के बाद से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सतना, मैहर और नागदा-खाचरोद के बाद देपालपुर-हातोद में भी कार्यकर्ताओं का विरोध खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी मनोज पटेल के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
देपालपुर-हातोद में भाजपा ने पूर्व विधायक निर्भय सिंह पटेल के बेटे मनोज पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वो पिछली बार इसी सीट से कांग्रेस के विशाल पटेल से चुनाव हार चुके हैं। बाहरी उम्मीदवार के मुद्दे पर बुधवार को दोनों ही जगहों पर मनोज पटेल के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देपालपुर-हातोद में पटेल के खिलाफ जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं के हाथों में मनोज हटाओ-बीजेपी बचाओ, और पट्ठेबाजी नहीं चलेगी जैसे नारों वाली तख्तियां भी थीं। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पटेल को टिकट दिए जाने का खुला विरोध किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |