Advertisement
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से मोनिका शाह बट्टी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मोनिका अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। हाल ही में गोंडवाना पार्टी छोड़ में वे भाजपा में शामिल हुई हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को पार्टी की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें मोनिका को अमरवाड़ा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। मोनिका इंजीनियरिंग की छात्रा रही हैं। वे अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। उन्हें पहले ही गोंडवाना पार्टी ने अपना उम्मीदवार बना दिया था, लेकिन उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं। उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी भी गोंडवाना पार्टी से विधायक रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को ही 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इससे पहले भी पार्टी पहली सूची में 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस प्रकार अब तक भाजपा 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |