Video

Advertisement


आप का आरोप मप्र में योजनाओं का फायदा देने में भेदभाव कर रही है भाजपा सरकार
bhopal,AAP alleges ,BJP government

भोपाल। मध्य प्रदेश में सस्ते गैस सिलेंडर दिए जाने की भाजपा सरकार की घोषणा को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार केवल सियासी फायदा लेने के लिए घोषणाएं कर रही है। आम आदमी की सुविधा और उन्हें फायदा देने से सरकार का कोई सरोकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल सुर्खियों में रहना जानती है और इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अलग-अलग तरह की लुभावनी घोषणाएं करते रहते हैं।

 

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि एमपी में सस्ते गैस सिलेंडर का ऐलान करके भाजपा सरकार ने केवल एक चुनावी दांव चला है। भाजपा सरकार को लगता है कि महिलाओं को लुभाकर वो चुनाव जीत जाएगी लेकिन अबकी बार ऐसा होने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी हर चुनावी घोषणा कुछ इस तरह से करती है जिससे लगता तो ऐसा है कि फायदा एक बड़े वर्ग को मिलने वाला है लेकिन हकीकत में उसका फायदा केवल चंद लोगों को ही मिलता है।

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐलान जरूर किया है कि लाडली बहना को गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा लेकिन हकीकत ये है कि एमपी में ज्यादतर लाडली बहनों के नाम गैस कनेक्शन ही नहीं हैं। गैस कनेक्शन महिलाओं के नाम न होने के कारण उन्हें फायदा नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि अकेले भिंड में ही 92 हजार से ज्यादा लाडली बहना ऐसीं हैं जिनके नाम गैस कनेक्शन नहीं हैं और वो मुख्यमंत्री की घोषणा से अछूती रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये भाजपा सरकार की चालबाजी है लेकिन अबकी बार महिलाएं भाजपा के भ्रम में नहीं आने वालीं।

 

 

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि कि अगर भाजपा वाकई में लोगों को महंगाई से राहत देना चाहती है तो उसमें शर्तें क्यों लगाई गईं। क्यों नहीं सभी महिलाओं को सस्ते गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीर, गरीब और धर्म के आधार पर लाडली बहनों से भेदभाव कर रही है।

Kolar News 16 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.